प्रयागराज : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, रुद्राभिषेक कराने जा रहे थे शिव मंदिर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के बाबा अरेल बाँध रोड स्थित शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर रुद्राभिषेक करावाने जा रहे 11वीं के दो छात्रो की बाइक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगो ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को उपचार के लिये भेजा। दोनों की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों कौशांबी के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

कौशांबी जिले के जमुना गांव निवासी अनूप पांडेय (18) पुत्र राघव राम पांडेय और कौशांबी में ही पुरामुफ्ती निवासी अश्वनी शुक्ला (17) पुत्र संजय शुक्ला दोनों फलाहारी आश्रम में रहते थे। दोनो श्री सच्चा बाबा संस्कृत विद्यालय में 11वीं मे पढ़ते थे। सोमवार को दोनों नागपंचमी के अवसर पर शूलटंकेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक करवाने जा रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूर पहले काले रंग की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी। वहीं दोनों गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, लेकिन वहां पहुंचने पर अनूप और अश्वनी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : जिले के 1492 किसानों को पहली बार मिली सम्मान निधि

संबंधित समाचार