रामनगर: आकाशीय बिजली गिरने से पीरूमदारा में कई घरों के विद्युत उपकरण फुके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पीरूमदारा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से  ग्रीन फील्ड अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल व कई कॉलोनी के घरों में इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज डैमेज हो गए। क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने के कारण हाई वोल्टेज सप्लाई होने के कारण उस समय पर चालू स्थिति में से अधिकतर अप्लायंसेस फूंक गए।

ऑफिस में अकेले ग्रीन फील्ड एकेडमी स्कूल में  दो टीवी ,चौदह पंखे ,समरसेबल की मोटर, फ्रिज ,एक कंप्यूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए तथा कॉलोनी के अन्य घरों का बिजली के उपकरण फूकने की वजह से कई नुकसान हो गया है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार फोन किया लेकिन थोड़ी देर में ठीक होने का बहाना लेकर 12 घंटे बीतने को है लेकिन क्षेत्र में  बिजली नहीं आई है।

बिजली की वजह से पानी की मोटर नहीं चलने से पानी भी नहीं है। पार्वती कुंज पार्वती फर्स्ट के नागरिक महिपाल सिंह रावत ने बताया कि  कई बार अधिकारियों को फोन कर दिया लेकिन अधिकारी लापरवाही से जबाब देते कोई कार्य नहीं कर रहे।

उधर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष शिशुपाल रावत ने बताया कि  कॉलोनी वासियों ने ट्रांसफार्मर के पास आकर सरकार का विरोध जताया कहा कि अगर तुरंत बिजली चालू नहीं होगी तो जेई का घेराव किया जाएगा। क्षेत्र वीडियो में लक्ष्मण सिंह हर्षपाल सिंह रावत, मुरारी लाल चौधरी, जीवन अस्वाल, खेम सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, दुर्गा सिंह भंडारी, राधा देवी, मोहनी देवी, एडवोकेट जगतपाल सिंह रावत व कॉलोनी वासी एकत्रित होकर के चिलकिया के ऑफिस का घेराव करने का ऐलान किया है।

 

 

संबंधित समाचार