Earthen Utensils: मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के फायदे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आजकल की दौड़-भाग भरी जिंदगी में हमें सब कुछ जल्दी-जल्दी चाहिए। हम चाहते हैं कि खाना भी जल्दी से पक कर हमारी प्लेट में आ जाए। लेकिन क्या आपको पता है समय बचा कर हम अपना स्वास्थ्य गंवा रहे हैं। पहले के लोग मिट्टी के बर्तन में धीमी आंच में खाना पकाते थे। फिर जब औद्योगिक विकास हुआ तो एलुमिनियम के बर्तन और स्टील के बर्तनों का इजात हुआ जिसमें जल्दी खाना पक जाता है क्योंकि वो जल्दी गरम हो जाते हैं। लेकिन खाने में पोषण तत्व मात्र 13% तक बच जाते हैं। मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के अनेक फायदे होते हैं। आइये करते हैं उनकी चर्चा... 

1. मिट्टी के बर्तन में पकाये खाने में 100% पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। 

2. आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। 

3. मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। 

4. मिट्टी के बर्तन में बना भोजन करने से कब्ज दूर होती है। 

5. अगर आप गैस की समस्या से परेशान हैं तो मिट्टी के तवे पर रोटी बनाकर खाएं। 

6. मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से बवासीर की समस्या दूर हो जाती है। 

7. मिट्टी के तवे पर बनी रोटी की पौष्टिकता भी कई गुना बढ़ जाती है। 

यह भी पढ़ें: Yamunotri Dham: यमुनोत्री के दर्शन कर लौट रहा बुजुर्ग नदी में बहा 

 

संबंधित समाचार