काशीपुर: फर्नीचर के कारखाने से हजारों रुपए का सामान चोरी, केस दर्ज
काशीपुर, अमृत विचार। फर्नीचर के कारखाने से अज्ञात व्यक्ति औजार व कीमती सामान चोरी कर ले गया। इस मामले में कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मदर कालोनी महेशपुरा निवासी गुलजार ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका ग्राम बैलजूड़ी में एसएस सोफा फर्नीचर के नाम से कारखाना है। 15 अगस्त 2023 को वह अपना कारखाना बंद कर अपने घर चला गया था। इस दौरान जरुरी काम के चलते कारखाना पांच दिन बंद रहा।
21 अगस्त 2023 को वह अपने कारखाने में आया तो सारा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ था।कारखाने से 5 कटर मशीन, 1 ड्रिल मशीन, 1 बसौला, 1 कट्टा कीलें गायब मिलीं। सीसीटीवी फुटेज में 16 अगस्त की सुबह करीब सवा चार बजे एक अज्ञात आदमी सीढी से कारखाने के छत पर चढ़ता दिखाई दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी है।
