लखनऊ : दो डॉक्टरों पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ने बर्खास्त करने के दिये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के दो डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दोनों डॉक्टरों को बर्खास्त किये जाने का निर्देश जारी किया है। जल्द ही दोनों डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया जायेगा।

दरअसल, औरैया जिले के घसारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर की लगातार शिकायत मिल रही थी। कई बार चेतावनी देने के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और डॉक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश जारी कर दिये। डिप्टी सीएम ने यह निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दे दिया है। जल्द ही ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया जायेगा। जिस डॉक्टर पर कार्रवाई हुई है, उनका नाम डॉ. जितेंद्र बताया जा रहा है।

इसी तरह राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सहायक प्राचार्य के पद पर तैनात एक चिकित्सक को लंबे समय से गैरहाजिर रहने के चलते बर्खास्त करने के निर्देश जारी कर दिये गये हैं। जिस डॉक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश जारी हुये हैं उनका नाम डॉ.सुरेश बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : NHM संघ प्रतिनिधि मण्डल ने मिशन निदेशक से की मुलाकात, संविदाकर्मियों की गिनाई समस्या

संबंधित समाचार