प्रतापगढ़: 20 घंटे बाद नदी में उतराता मिला फार्मासिस्ट का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगेशरगंज/प्रतापगढ़। दोस्तों के साथ नदी में नहाते समय डूबे फार्मासिस्ट का शव बीस घण्टे बाद उतराता मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतू के जगेशरगंज बाजार निवासी अभिजीत (21) पुत्र आशित मजूमदार सोमवार को दोपहर में करीब 12 बजे अपने दोस्त आर्यन सोनी (18) पुत्र संतोष सोनी,उज्ज्वल सोनी (20) पुत्र सदाशिव सोनी के साथ नदी में नहाने गया था।

नहाते समय तीनों लोग डूबने लगे उज्ज्वल और आर्यन को बचाने के प्रयास में अभिजीत चमरौधा नदी में डूब गया। जिसकी तलाश स्थानीय गोताखोर एवं फायर ब्रिगेड की टीम कर रही थी। सोमवार देर शाम तक अभिजीत का शव नहीं मिल सका था। 

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर डुहिया घाट के पास अभिजीत का शव उतराते ग्रामीणों ने देखा। सूचना परिजनों व अंतू पुलिस को दी गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया गया। मेडिकल स्टोर संचालक अभिजीत अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था।

बड़ी बहन की शादी पांच साल पहले हो गई थी। अभिजीत की शादी कोलकाता की युवती शादी तय हुई थी। हादसे से मां सविता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।अंतू एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: चंद्रयान-3 के लाइव प्रसारण के खिलाफ शिक्षक संघ लामबंद

संबंधित समाचार