बरेली: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर्मी समेत आठ के खिलाफ तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ससुराल में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। महिला के पिता ने पति और पुलिस कर्मी ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ थाना सुभाषनगर में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस कर्मी ने अपने बेटे को बैंक अधिकारी बताकर शादी की थी। महिला के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।

सीतापुर के टेलीफोन कॉलोनी निवासी अवेधश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी ज्योति पांडेय की शादी 4 मई 2023 को सुभाषनगर की रामंचद्रपुरम कॉलोनी निवासी पुलिस कर्मी के बेटे शुभम शुक्ला के साथ की थी। शादी में 17 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ज्योति का पति शुभम, ससुर, सास, देवर के अलावा शाहजहांपुर के जलालनगर निवासी नानी, मामा, मामी और एक अन्य लड़की आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज में आरोपी कार और एसी की मांग कर रहे थे। 7 जुलाई को आरोपियों ने एक राय होकर ज्योति को घर से मारपीट कर भगा दिया। 

अवधेश पांडेय ने बताया कि 21 अगस्त को बेटी को विदा किया लेकिन 22 अगस्त को उसकी मौत की सूचना मिली। जब वे लोग पहुंचे तो घर में ससुराल में उसका शव पड़ा था। ज्योति के शरीर पर चोट के भी निशान थे। पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: धान का समर्थन मूल्य कम होने से किसान नाखुश, बोले, सरकार को डीजल-पेट्रोल और लागत के आधार पर...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म