Etawah News: बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची महिला, मिट्टी का उड़ेला तेल, प्लॉट पर हो रहे कब्जे से थी परेशान
इटावा में कलेक्ट्रेट में महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
इटावा में कलेक्ट्रेट में महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। गांव के दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से महिला परेशान थी।
इटावा, अमृत विचार। जसवंत नगर थाना क्षेत्र के मलूपुरा गांव की एक महिला ने वुधवार को कलेक्ट्रेट में अपने बच्चों के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने महिला को बचाया। बाद में अधकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर महिला को बच्चों के साथ उसके घर भिजवाया।
महिला का आरोप है कि गांव के दबंग उसके प्लॉट पर कब्जा कर रहे है। शिकायत करने के बाद भी उसकी कोई सुनवाई नही हो रही है। महिला ने एसडीएम जसवंतनगर पर भी उसके साथ भेदभाव बतरने का आरोप लगाया है। डीएम ने एक कमेटी बनाकर महिला की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
क्षेत्र के गांव मलूपुरा निवासी महिला मधु चौहान पत्नी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पति फरीदाबाद में मजदूरी करते है। गांव में उसकी बिरादरी को अकेला ही घर है। उसके घर के पास उसका प्लॉट पड़ा है। मंगलवार को उसके पड़ोसी प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से वहां लकडियां रखने लगे तो उसने विरोध किया। इसी बात को लेकर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह से बचकर घर में घुस गई तो उक्त लोगों ने पथराव किया। वह इसकी शिकायत करने के जसवंतनगर थाने गई तो उसकी कोई सुनवाई नही हुई।
दबंगों ने उसे कार्रवाई करने पर जान माल की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी वह शिकायत लेकर एसडीएम जसवंतनगर के पास गई तो उन्होने उसकी बात नही सुनी। इससे वह काफी परेशान थी। अधिकारियों द्वारा सुनवाई न करने से काफी क्षुब्ध थी इसी कारण से उसने कलेक्ट्रेट में अपने बच्चों के साथ मिट्टी का तेल डाकर आत्म दाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस के जवानों के अलावा लोगों ने उसे बचाया।
जानकारी मिलने पर डीएम ने एसडीएम सदर को बुलाकर महिला की समस्या सुनने को कहा। एसडीएम ने महिला की बात सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसडीएम विक्रम राघव ने बताया कि डीएम ने महिला की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक कमेटी बनाई है। जो जांव कर कार्रवाइर करेगी। बाद में महिला को बच्चों के सा पुलिस जीप से उसके घर भेज दिया गया।
