अभिनीत ने बढ़ाया हरदोई का मान,  यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। देश के अभिमान कहे जाने वाले पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (ऊंचाई 18510फीट) पर तिरंगा फहरा कर रिकार्ड बना दिया।  

जिले के विकासखंड कोथांवा के ग्राम सांता निवासी अभिनीत ने यूरोप में 18510 फिट ऊंची माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर देश के 77 वें आज़ादी के जश्न के बीच 77 फिट का तिरंगा फहरा कर साबित कर दिया कि तमाम मुश्किलों के बाद भी हौसला बना रहने से बड़ी से बड़ी मुश्किल को हराया जा सकता है।

पर्वतारोही अभिनीत मौर्या ने मंगलवार की सुबह 6:8 बजे आज़ादी का 77 वें जश्न मनाते हुए 77 फिट तिरंगे को माउंट एल्ब्रुस की हज़ारों फिट ऊंची चोटी पर देश की आन,बान और शान के साथ  फहराया। पर्वतारोही अभिनीत 18510 फिट ऊंची चढ़ाई के लिए रात को 10 बजे सफर शुरू किया था। रास्ते में बर्फीली हवाएं और हड्डियों को जमा देने वाली ठंड अभिनीत के पहाड़ जैसे हौसले के आगे कुछ भी बिगाड़ नहीं सकी।

पर्वतारोही ने बताया कि चढ़ाई के दौरान वहां का तापमान -25 डिग्री तक पहुंच गया था और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं कई बार उनके रास्ते में रोड़ा बनी,लेकिन देश के अभिमान को बढ़ाने की ठान चुके अभिनीत का कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सका। 

अभिनीत ने बताया कि वे चढ़ाई के बाद पूरी तरह थक चुके थे, लेकिन चोटी पर पहुंच कर जब उन्होंने तिरंगा फहराया, उनके हाथ खुद-ब-खुद तिरंगे को सलामी देने के लिए उठ गए। पर्वतारोही अभिनीत ने वहां पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का भी संदेश दिया है और उन्होंने वहां पर राष्ट्र गीत भी गाया और लोंगो को योग के प्रति जागरूक करने के लिए स्वय सूर्य नमस्कार किया।

26 अगस्त को देश लौटेंगे अभिनीत
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही अभिनीत मौर्या 26 अगस्त को देश वापस लौटेंगे। रिकार्ड बनाने वाले इस पर्वतारोही का ज़ोरदार स्वागत करने की तैयारियां की जाने लगी है। बता दें कि डीएम एमपी सिंह ने पर्वतारोही अभिनीत मौर्या को उनके अभियान पर निकलने से पहले उन्हें तिरंगा भेंट किया था।

ये भी पढ़ें -आजादी के लिए गुलाब सिंह ने किया था बलिदान : रामचन्द्र

संबंधित समाचार