लखनऊ: Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर CM Yogi ने दी बधाई, कहा- ISRO वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। भारत का मून मिशन चंद्रयान 3 बुधवार की शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर सफल लैंड हो गया। चंद्रयान 3 के लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास पर देखा। वहीं सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद सीएम योगी ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

 

लखनऊ: Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर CM Yogi ने दी बधाई, कहा- ISRO वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

Posted by Amrit Vichar on Wednesday, 23 August 2023

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि चंद्रयान 3 की सफलतम सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य और सच का जोरदार प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी, नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया है। जो अब तक किसी ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो अब तक दुनिया के लिए असंभव था ये विजनरी के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने संभव करके दिखाया।

सीएम योगी ने आगे कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की पवित्र भाव के साथ आज की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई और पूरे प्रदेश और देश वासियों को इस सफलता की हृदय से शुभकामनाएं। जय हिंद।

ये भी पढ़ें:- लखनऊ: चंद्रयान 3 की लैंडिंग का लाइव टेलीकास्ट देखेंगे Students, स्कूलों-कॉलेजों ने की तैयारियां पूरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अमेठी में अन्त्येष्टि स्थल के सामने मिला खून से लथपथ अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य अधूरा, तीन लाख नौकरियां दिलवाने को प्रयासरत सेवा योजना विभाग
UP News: एफआरए खरीद के नियम बदले, प्रीमियम भी शामिल, आवास विकास के प्रमुख सचिव ने जारी किया शासनादेश
UP News: खरमास बाद योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल! भूपेंद्र सिंह चौधरी बन सकते मंत्री, नए साल में भाजपा को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
UP News: गोवंश चारे के बजट में हेराफेरी पर होगी FIR, चारे के लिए किसानों से एमओयू कर सीधी खरीद की अनुमति