खटीमा: सितारगंज पालिकाध्यक्ष दुबे के खिलाफ मुकदमा वापस लेने की मांग
खटीमा, अमृत विचार। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन ने प्रशासन से सितारगंज के पालिका अध्यक्ष व खटीमा बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट हरीश दुबे के खिलाफ दर्ज एससी, एसटी एक्ट के मुकदमा वापस लेने की मांग की है।
बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट सूरज प्रकाश राणा, सचिव एडवोकेट छत्तर सिंह सेल्ला के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
उन्होंने एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि सितारगंज पालिकाध्यक्ष दुबे खटीमा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य हैं। जिनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट के मुकमदे लगाए गए हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के खिलाफ लगाए मुकदमे वापस नहीं हुए हैं।
इसलिए बार एसोसिएशन सितारगंज के साथ खटीमा बार एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि मुकदमे वापस न लेने पर विरोध में प्रदर्शन जारी रखने व प्रदेश के जिले के अन्य बार एसोसिएशनों से भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव के साथ एडवोकेट मो.जफर, दिलेर सिंह, विक्रम सिंह धामी, त्रिलोक सिंह जेठी, मधुर राणा, बलदेव सिंह, खष्टी बल्लभ पांडेय आदि मौजूद थे।
