बागेश्वर: चेकिंग में 11.550 किलो चांदी का सामान और 6.614 किलो  नग बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत एफएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान 11.550 किलो चांदी का सामान और 6.614 किलो नग बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, एसओ झिरौली के नेतृत्व में एसएसटी टीम ए-1 काफलीगैर द्वारा कठपुड़ियाछीना तिराहे पर स्कूटी चालक राजू वर्मा पुत्र राधा कृष्णन निवासी बरफखाना, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ, हाल निवासी ज्वालादेवी वार्ड, बागेश्वर की चेकिंग की गई।

राजू के पिट्ठू बैग से बरामद माल पायल, अंगूठी, छत्र आदि को आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना कोई वैध प्रपत्र के उपरोक्त परिवहन करने से चुनाव को प्रभावित किए जाने की आशंका के कारण यह सामान जब्त कर लिया गया।

संबंधित समाचार