Rashid Khan BBL : राशिद खान ने वापस ली बीबीएल के बहिष्कार की धमकी, अब उसी में खेलेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) के बहिष्कार की धमकी वापस ले ली है और खुद को इस टी20 फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट के 2023-24 सत्र के लिए उपलब्ध रखा। पिछले साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला से हटने के फैसले के बाद राशिद ने इस साल जनवरी में बीबीएल का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में ऑस्ट्रेलिया इस वनडे श्रृंखला से हट गया था।

 राशिद ने तब कहा था, अगर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान से खेलने में परेशानी है तो फिर मैं बीबीएल में अपनी उपस्थिति से किसी को असहज नहीं करना चाहता हूं। इसलिए मैं इस प्रतियोगिता में अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार करूंगा। लेकिन आस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार इस 24 वर्षीय स्पिनर का नाम बीपीएल के ड्राफ्ट में विदेशी खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची में शामिल है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि राशिद के अलावा अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और इजहार उल हक नावीद के नाम भी सूची में शामिल हैं। बीबीएल सात दिसंबर से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। राशिद बीबीएल के पिछले छह सत्र से एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से खेलते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : World Cup 2023 : भारत की विश्व कप टीम के संभावित खिलाड़ियों का होगा फिटनेस परीक्षण

संबंधित समाचार