बरेली: घर में घुसकर दबंगों ने महिलाओं और बुजुर्गों को पीटा, हमलावरों ने जमकर बरसाईं लाठियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रंजिशन रिश्तेदारों ने दरवाजा तोड़कर एक युवक के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने पीड़ित परिवार पर जमकर लाठियां बरसाईं। मारपीट में बुजुर्ग और महिलाएं गंभीर घायल हो गईं मगर पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को थाने भगा दिया। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर एफआईआर में धाराएं बढ़ाने की मांग की है।

देवरनियां के गिरधरपुर गांव में रहने वाले जुबेर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भाई का निकाह गांव की ही एक युवती से हुआ है। भाई की पत्नी कुछ दिन पहले घर से बिना बताए कपड़े, जेवर और रुपये लेकर चली गई। तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। इससे भाई के ससुराल पक्ष के लोग रंजिश मानने लगे। 20 अगस्त को 8-10 लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। मारपीट में जुबेर के पिता स्माईल, शाहीन और शादाब को गंभीर चोटें आई हैं। 

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने थाना देवरनियां में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर थाने से टरका दिया। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: पीछे हटीं निर्दलीय उम्मीदवार, मैदान में डटे सात दावेदार

 

संबंधित समाचार