ऋषिकेश: घुमक्कड़ी का ऐसा चढ़ा सुरूर की कैंपर वैन से आ पहुंचे भारत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। घूमने का शौक हर किसको होता है लेकिन कुछ ही लोग अपना शौक पूरा कर पाते हैं। ऐसी ही कहानी है स्विट्जरलैंड के दंपति की जिनको घुमक्कड़ी का ऐसा चस्का चढ़ा कि वो कैम्पर वैन में सवार होकर भारत पहुंच गए। भारत के विभिन्न प्रांतों में घूमने के बाद दंपती अब उत्तराखंड की हसीन वादियों का आनंद लेने पहुंचा है।

बृहस्पतिवार को दंपति मुनि की रेती पहुंचे। डेनियल और मरलेन ने बताया कि उन्हें घूमने का बहुत शौक है। खासकर, ऐतिहासिक स्थान जगह पर घूमना उनको बहुत अच्छा लगता है। वहां की चीजों को नजदीकी से देखना, लोगों से मिलना, उनकी संस्कृति को सीखना अलग ही आनंद देता है।

उन्होंने कहा वह स्विट्जरलैंड से अपने कैंपर वैन में तीन साल पहले निकले हैं। दुनिया के हसीन वादियों और उनकी संस्कृति को मन में संजोना और उनको देखकर सीखना मन को शांति मिलती है।

नेपाल की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाने के बाद वह भारत आए हैं। तीन महीने अमृतसर और बाघा बॉर्डर पर रहने के बाद अब ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां की हसीन वादियों के साथ वह योग, मेडिटेशन, ऐतिहासिक स्थलों पर जाएंगे। यहां करीब चार सप्ताह रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उनको भी नहीं पता की उनकी घुमक्कड़ी यात्रा कब समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें: देहरादून: इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

 

संबंधित समाचार