नानकमत्ता: बाइक फिसलने पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। बाइक फिसलने पर पीछे तेज रफ्तार ट्रक ने बाजार जा रही दो महिलाओं को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक छिटककर कई दूर जा गिरा। इससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। उसको मामूली चोट आई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के अनुसार बरकी डांडी गांव निवासी परमजीत कौर (48) पत्नी गुरदीप सिंह और जसवीर कौर (45) पत्नी मनजीत सिंह निवासी बरकी डांडी थाना नानकमत्ता अपने घर से सामान खरीदने के लिए पैदल ही बाजार जा रही थी। इतने में गांव का ही कमल सिंह पुत्र स्व. जितेंद्र सिंह निवासी बरकी डांडी भी मोटरसाइकिल पर बाजार जाने के लिए आ गया।

दोनों महिलाओं ने उसे बाइक पर लिफ्ट मांगी। तीनों बाजार की ओर निकल गए। लेकिन, नानकमत्ता पेट्रोल पंप के पास चौराहे पर मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे पीछे बैठी दोनों महिलाएं सड़क पर छिटककर गिर गई और युवक बाइक सहित कच्ची रोड पर जा गिरा। उससे भी मामूली चोट आई है। इतने में सितारगंज की ओर से पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों महिलाओं को कुचल दिया।

जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया दोनों परिवार मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं।

परमजीत कौर दो लड़के और एक लड़की है। लड़का कमलप्रीत सिंह व मनदीप सिंह और बेटी प्रवीन कौर की शादी हो चुकी है। जसवीर कौर की एक लड़की है। दोनों महिलाओं की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रो-रोकार बुरा हाल है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा