खटीमा: लोहियाहेड पावर हाउस की एक टरबाइन में आई दिक्कत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। पहाड़ में बरसात से शारदा नदी के जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सुबह जलस्तर 1 लाख 978 क्यूसेक तक पहुंचा। हालांकि लोहियाहेड पावर हाउस को पानी निरंतर मिलता रहा। लेकिन डेढ़ लाख क्यूसेक तक पहुंचने से भारी सिल्ट की संभावना बनी रही। पावर हाउस की तीन टरबाइनों में एक टरबाइन में दोपहर दिक्कत आ गई, दो टरबाइनों से 30 मेगवाट बिजली उत्पादन किया गया।
 

बता दें कि पहाड़ में बरसात के क्रम में उतार चढ़ाव से शारदा नहर में भारी सिल्ट आ रही है। जल स्तर डेढ़ लाख पहुंचते ही शारदा पावर हाउस को मिलने वाले करीब 11 हजार क्सूसेक पानी को भी नदी में बाइपास कर दिया जाता है। बीते दिनों कई बार घंटों बिजली उत्पादन प्रभावित रहा।

इधर, पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि सुबह शारदा नदी का जल स्तर 1,00978 क्यूसेक तक पहुंचा। लेकिन शाम 6 बजे फिर घटकर 90,418 क्सूसेक दर्ज हुआ। जल स्तर में उतार चढ़ाव जारी है। पावर हाउस की टरबाइन संख्या 3 में दोपहर तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी मरम्मत जारी है। दो टरबाइनों से बिजली उत्पादन जारी है। 

संबंधित समाचार