हल्द्वानी: शादी का झांसा देकर महिला कर्मी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्पा सेंटर में साथ काम करने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादीशुदा मैनेजर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो मैनेजर ने उसे छोड़ दिया और तभी उसके शादीशुदा होने का राज खुला। आरोप है कि अब आरोपी मैनेजर की पत्नी भी पीड़िता को धमका रही है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

पुलिस को दी तहरीर में गाजियाबाद की रहने वाली युवती ने बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर में काम करती है। आरोप है कि स्पा का मैनेजर शादीशुदा और बच्चों का पिता था, लेकिन यह बात उसने छिपा कर रखी। करीब दो साल पहले काम करने आई युवती को मैनेजर ने अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। इस दरम्यान युवती गर्भवती हो गई और जब यह बात युवती ने मैनेजर को बताई तो वह बिफर गया।

उसने न सिर्फ शादी करने से इंकार कर दिया, बल्कि यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है। यह बात जानकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन वह शादी पर अड़ी रही। आरोप है कि प्रेम प्रसंग और युवती के गर्भवती होने की खबर मैनेजर की पत्नी की लगी तो वह भी पीड़िता को धमकाने लगी। जिसके बाद गुरुवार को वह तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन