चित्रकूट : चंद्रयान की लैंडिंग टीम में शामिल रहे चित्रकूट के नीलेश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

चित्रकूट, अमृत विचार। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रार्थना सभा में शुक्रवार को चंद्रयान-3  की लैंडिंग टीम में शामिल रहे युवा वैज्ञानिक नीलेश सिंह के माता पिता को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर कुलपति प्रो. भरत मिश्रा ने इसरो में युवा वैज्ञानिक नीलेश सिंह के पिता गगन सिंह और कुलसचिव नीरजा नामदेव ने उनकी माता आशा सिंह को शाल,  श्रीफल भेंटकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। नीलेश सिंह के पिता ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मचारी हैं। कुलपति ने कहा कि युवाओं को इस सफलता से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मानस मर्मज्ञ कृष्ण प्रताप तिवारी ने प्रार्थना के महत्त्व और सार्वजनिक प्रार्थना के  प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाताओं और शिक्षकों द्वारा रघुपति राघव राजाराम का सामूहिक भजन गाया। संचालन डॉ. आरके पांडेय ने किया।

ये भी पढ़ें -जालौन : पुलिस खोजती रही, फरार इनामी अभियुक्त ने किया सरेंडर

संबंधित समाचार