बरेली: जंक्शन को वापस मिली लखनऊ मेल, एनआरएमयू ने मनाया जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- जंक्शन को वापस मिली लखनऊ मेल, एनआरएमयू ने मनाया जश्न।

बरेली, अमृत विचार। लखनऊ मेल एक बार फिर बरेली मुख्यालय को दे दी गई है। इससे बरेली जंक्शन के रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर है। एनआरएमयू के पदाधिकारियों ने इस संबंध में बीते दिनों प्रदर्शन किया था।

एनआरएमयू शाखा अध्यक्ष बरेली जंक्शन मुशर्रफ खान ने बताया कि उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शुक्रवार को जारी किए गए पत्र में लखनऊ मेल दोबारा बरेली मुख्यालय को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा और मंडल मंत्री मुरादाबाद राजेश चौबे और बरेली शाखा के प्रयास से लखनऊ मेल 12229/12230 फिर बरेली को मिली है। इस दौरान शाखा मंत्री राजेश दुबे, शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, सागर, महेश चंद, बी जोशी, मनीष चंद्र उपाध्याय ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें- बरेली: शाही में ड्रोन से निगरानी, प्रदर्शन करने वाले 152 पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार