लखनऊ: मां को WhatsApp मैसेज भेज बेटे ने कहा-अब्बा के साथ जा रहा हूं....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गौतमपल्ली थानाक्षेत्र अन्तर्गत ला-मार्टिनियर कॉलेज का एक छात्र गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दोपहर में बेटे ने मां के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेज पिता के संग यूएसए जाने की बात कही। हालांकि, किसी अनहोनी की आशंका पर मां ने गौतमपल्ली थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

प्रभारी निरीक्षक रिकेश सिंह ने बताया कि 19 माल एवेन्यू की रहने वाली सिमि अहमद का बेटा शाद अहमद (13) ला-मार्टिनियर कॉलेज में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह बेटा घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। छुट्टी के बाद परिजनों ने सम्पर्क किया तो उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ जाने लगा। स्कूल में सम्पर्क करने पर पता चला कि बेटा पढ़ने नहीं आया। शाम छह बजे सिमि के मोबाइल पर बेटे के वाट्सएप नंबर से मैसेज आया।

जिसमें लिखा था कि ''''मैंअब्बा के साथ यूएसए जा रहा हूं। आपके साथ नहीं रहना चाहता.... हमें अकेला छोड़ दो।'''' मैसेज को देख सिमि ने पति शाद को फाने किया लेकिन फोन नहीं उठाया। लिखित शिकायत में सिमि ने बताया कि बेटे के पासपोर्ट की वैधता खत्म हो चुकी है। नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट पर मां और बाप के हस्ताक्षर जरूरी है। उनका कहना है कि पति शाद बेटे को अपने संग कहीं लेकर गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सर्विलांस की मदद से पिता-पुत्र की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उनकी लास्ट लोकेशन कोलकत्ता में मिली है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : चारबाग से आलमनगर पहुंचने में ट्रेनों को लग गये चार से पांच घंटे

संबंधित समाचार