अमेठी: कांग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, भाजपा नेताओं पर लगाया हमले का आरोप
अमृत विचार, अमेठी। शुक्रवार देर रात होटल से खाना लेकर घर जा रहे हैं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह और उनके सहयोगियों पर लाठी- डंडों और लात-घूसों से हमला हुआ। दबंगो के हमले के बाद भाग कर अस्पताल पहुंचे शुभम सिंह पर दबंगों ने अस्पताल के भीतर भी हमला कर दिया। किसी तरह अपनी जान बचाकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे शुभम सिंह और उसके साथियों का इलाज मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है।
शुभम सिंह का आरोप है कि भाजपा नेताओं ने उनके ऊपर हमला किया है। पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित होटल इंटरनेशनल के पास का जहां शुक्रवार देर रात करीब 9 बजे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह खाना लेकर अपने साथियों के साथ अपने आवास जा रहे थे इसी बीच मौके पर पहुंचे दबंगों ने उन पर लाठी डंडों लात घूसों से हमला कर दिया।
दबंगो के हमले से बचकर शुभम सिंह और उनके साथी अमेठी सीएससी पहुंचे जहां अस्पताल के भीतर भी उनके ऊपर हमला कर दिया गया। किसी तरह सभी वहां से जान बचाकर मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि संजय गांधी अस्पताल में भी दबंगों ने उन पर हमले कोशिश की लेकिन वह किसी तरह भाग कर एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां अपना इलाज करवा रहे हैं।
शुभम का आरोप
शुभम सिंह का आरोप है कि शुक्रवार देर रात वो खाना लेकर अपने साथियों के साथ आवास जा रहे थे इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्र, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन्द्र प्रताप सिंह और उनके साथियों ने उन पर लाठी डंडों और लात घूसों से हमला किया। घटना स्थल से भाग कर वह इलाज के लिए अमेठी सीएचसी पहुँचे जहां फिर से हमला किया गया। किसी तरह से रात वो संजय गांधी अस्पताल पहुँचे जहाँ इलाज चल रहा था जहाँ आज सुबह फिर अस्पताल के भीतर हमले की कोशिश की जिसके बाद वो एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे है।
कांग्रेस ने साधा सांसद पर निशाना
अमेठी में कांग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह पर हमले के बाद कांग्रेस ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर सांसद पर निशाना साधा है। ट्वीट में लिखा गया है कि भाजपाई गुंडों ने युवक जिलाध्यक्ष को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : चारबाग से आलमनगर पहुंचने में ट्रेनों को लग गये चार से पांच घंटे
