बरेली: परीक्षा कार्यक्रम में बार-बार बदलाव, छात्र हो रहे परेशान
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 1 अगस्त से शुरू हुई हैं। परीक्षा 9 सितंबर को समाप्त होंगी। परीक्षा शुरू होने से पहले से ही लगातार कार्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है। एक दिन पहले भी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। बार-बार बदलाव की वजह से छात्रों के काफी परेशानी होती है। इसकी वजह है कि कई बार छात्रों को इसका पता ही नहीं चल पाता है। उन्हें दोबारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना पड़ता है। कई बार परीक्षा छूटने तक की नौबत आ जाती है।
विश्वविद्यालय ने 18 जुलाई को स्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। इसके दूसरे दिन ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। इसके अलावा 1 अगस्त को जब परीक्षा शुरू हुई तो कार्यक्रम बदला गया। पिछले एक सप्ताह से भी लगातार कार्यक्रम बदला जा रहा है। बीच में भी एक-दो बार बदलाव हुए। कभी छात्रों के विषयों की चयन की वजह से तो कभी कॉलेज की दबाव की वजह से बदलाव किया गया। इसके अलावा अवकाश और छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से भी बदलाव किए गए लेकिन परेशानी हर बार छात्रों को हुई।
बरेली कॉलेज में माइनर इलेक्टिव मिड टर्म परीक्षा 30 से
बरेली कॉलेज की स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की माइनर इलेक्टिव मिड टर्म की सभी विषयों की माइनर इलेक्टिक मिड टर्म की परीक्षाएं 30 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगी। परीक्षा के लिए दोपहर 1 से 1:30 बजे, 2 से 2:30 और 3 से 3:30 बजे की पालियों में होंगी। सभी परीक्षाएं न्यू एग्जामिनिशेन हाल में होंगी। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने निर्देश दिए हैं कि छात्र कॉलेज के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम देखकर परीक्षा में शामिल हों।
ये भी पढ़ें- बरेली: रक्षाबंधन पर सिटी बसों में भी बहनों को मुफ्त यात्रा की सौगात
