बाराबंकी: संदिग्ध अवस्था में तालाब में उतराता मिला किशोर का शव, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/बराबंकी, अमृत विचार। संदिग्ध अवस्था मे किशोर का शव निर्वस्त्र अवस्था मे कोतवाली के निकट तालाब में उतराता मिला है। शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरानगर निवासी  ऐनुल हसन का 11 वर्षीय पुत्र अरशद शनिवार की शाम 4 बजे से गायब था। परिजन खोजबीन कर रहे थे। 

तालाब में मछली का शिकार कर रहे दो लोगों को तालाब के किनारे  किशोर का शव उतराते हुये दिखाई दिया। चर्चा होने के बाद परिजन ने मौके पर पहुँच उसकी शिनाख्त अरशद के रूप में की मामला दरियाबाद कोतवाली के निकट होने पर पुलिस ने पूरी सक्रियता दिखाई। किशोर को समुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर ले गये जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। 

मौजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों ने अपने पुत्र के मंदबुद्धि  होने व तालाब के पास कपड़े मिलने व तालाब में नहाने समय डूबकर मौत होने की तहरीर दी है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: निबंधन कार्यालय सवायजपुर में कर्मचारी का शराब पीते वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

संबंधित समाचार