रायबरेली : बाढ़ प्रभावित गांव का उद्यान राज्य मंत्री ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरेनी/ रायबरेली, अमृत विचार। रविवार को उद्यान राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने कुटिया एहत माली के बाढ़ ग्रस्त गांव का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश दिया।

ग्राम प्रधान रंजन लाल व किसान नेता शशिकांत ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार से कहा कि रात में बिजली कट जाती है इससे परेशानी होती है। इस पर उन्होंने सातों पुरवों में सोलर लाइट कल शाम तक लग जाने का जिम्मेदारों को आदेश दिया। उन्होंने कहा इस काम में हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निसगर से भक्ता खेड़ा जाने वाले मार्ग को 3 फीट ऊंचा करवाने का आश्वासन दिया और कहा कि बाढ़ उतरने के बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को 10 कुंटल आलू,तीन कुंतल प्याज, 8 कुंतल दलिया, दो कुंतल चना, दो कुंतल गुड़,10 कुंतल भूसा, भेजने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के अभियंता अगले आदेश तक गांव में कैंप करेंगे और ग्रामीणों की हर जरूरत पूरी करने के लिए हमें सूचित करेंगे।ग्रामीणों ने बताया कि फसले बर्बाद हो गई है। इस पर उन्होंने कहा कि सभी किसानों की लिस्ट बनाकर मुझे मुहैया करा दे। मुआवजा दिलाया जाएगा इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, विश्व प्रताप सिंह, कोतवाल हरिकेश सिंह, अंजू सिंह तेज प्रताप सिंह, विजेता सिंह, मनोज सिंह, खिन्नी सिंह, कल्लू सिंह,देवेश साहू, सरताज खान, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

राज्यमंत्री ने कार्यालय पर सुनी समस्याएं
रविवार को उद्यान राज्य मंत्री ने पंच कुटी कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान अहियार डलमऊ में चार बार से तैनात लेखपाल के बारे में शिकायत सामने आई। इस पर राज्य मंत्री ने एडीएम से बात की तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गांव में लेखपाल मनमानी कर रहा है।

ये भी पढ़ें -दिल्ली के अन्तरराष्ट्रीय नेहरू म्यूजियम की तर्ज पर बनेगा अयोध्या में संग्रहालय

संबंधित समाचार