आयुष्मान खुराना की फिल्म 'Dream Girl 2' ने पहले वीकेंड में की 41 करोड़ की कमाई, 'पूजा' की अदाओं ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 पहले वीकेंड में करीब 41 करोड़ की कमाई कर ली है। आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका है। ड्रीमगर्ल 2 ,25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। 

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ टिकट खिड़की पर काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ में एक बार फिर आयुष्मान खुराना पूजा के किरदार में दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। पहले दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 10.60 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कलेक्शन 14.02 करोड़ रुपये रहा।

वहीं अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज के तीसरे दिन 16 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। इसी के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ की ती दिनों में करीब 41 करोड़ की कमाई कर ली है। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं।

ये भी पढ़ें : Jailer Box Office : रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की 600 करोड़ के क्लब में एंट्री, विदेशों में भी बज रहा डंका

 

संबंधित समाचार