UP T-20 League: नोएडा सुपर किंग्स ने अपनी टीम, जर्सी और थीम सॉन्ग किया लॉन्च, यहां देखें- मैचों का पूरा शेड्यूल
कानपुर में नोएडा सुपर किंग्स ने अपनी टीम, जर्सी और थीम सॉन्ग को किया लॉन्च।
कानपुर में नोएडा सुपर किंग्स ने अपनी टीम, जर्सी और थीम सॉन्ग को लॉन्च किया। टीम के थीम सॉन्ग को सुनते ही खिलाड़ी झूम उठे।
कानपुर, अमृत विचार। समाविष्ट एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी टीम नोएडा सुपर किंग्स ने सोमवार को होटल लैंडमार्क में अपनी टीम, जर्सी और थीम सॉन्ग को लॉन्च किया। पदाधिकारियों ने बताया की टीम की जर्सी, भावना, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस दौरान टीम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
नोएडा सुपर किंग्स के कप्तान नितीश राणा की अगुवाई में आफिशियल जर्सी पहने पूरी टीम शामिल हुई। जिसने लीग के हर मैच में शानदार जीत हासिल करने की हुंकार भी भारी। नोएडा सुपर किंग्स के खिलाड़ियों और उनके फैंस में उत्साह भरने के लिए टीम प्रबंधन ने शानदार थीम यूपी की जान नोएडा की शान सॉन्ग को भी लॉन्च किया।
नोएडा सुपर किंग्स ने बताया की लीग में 30 अगस्त को कानपुर सुपर स्टार्स के खिलाफ मुकाबले से जीत के अभियान की शुरुआत करेगी। इस दौरान समाविष्ट एनर्जी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के ओनर आनंद कनौडिया ने अपनी टीम के खिलाड़ियों का परिचय सभी से कराया। बताया कि अनुभवी और युवा प्रतिभाओं को जगह दी गई है। जो निश्चित रूप से टीम को संतुलन और मजबूती देगी। हम इस लीग में अपना सफर जीत के साथ शुरू करने को लेकर उत्साहित है।
टीम के खिलाड़ी
नोएडा सुपर किंग्स टीम में नितीश राणा(कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, सौरभ कुमार, समर्थ सिंह, अल्मास शौकत, प्रशांत वीर, आदित्य शर्मा, नमन तिवारी, कुणाल त्यागी, अर्जुन भारद्वाज, किशन, शिवेन मल्होत्रा, शांतनु, ओशो मोहन, चैतन्य पाराशद, मोहम्मद जावेद, मनीष सोलंकी, रोहित द्विवेदी, निलोपलेंदु प्रताप, और तरुण पावडिया शामिल है
लीग की टीमें
1 कानपुर सुपरस्टार
2 नोएडा सुपरकिंग्स
3 गोरखपुर लायंस
4 लखनऊ फाल्कंस
5 काशी रुद्रांश
6 मेरठ मावरिक्स
यूपी लीग के मैचों का पूरा शेड्यूल
दिनांक मैच समय
30 अगस्त कानपुर बनाम नोएडा 7.30 बजे
31 अगस्त गोरखपुर बनाम लखनऊ 3.30 बजे
31 अगस्त काशी बनाम मेरठ 7.30 बजे
1 सितम्बर गोरखपुर बनाम नोएडा 7.30 बजे
2 सितम्बर लखनऊ बनाम नोएडा 3.30 बजे
2 सितम्बर कानपुर बनाम काशी 7.30 बजे
3 सितम्बर मेरठ बनाम गोरखपुर 3.30 बजे
3 सितम्बर कानपुर बनाम लखनऊ 7.30 बजे
4 सितम्बर कानपुर बनाम गोरखपुर 3.30 बजे
4 सितम्बर काशी बनाम लखनऊ 7.30 बजे
5 सितम्बर नोएडा बनाम मेरठ 3.30 बजे
5 सितम्बर काशी बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
6 सितम्बर नोएडा बनाम काशी 3.30 बजे
6 सितम्बर लखनऊ बनाम मेरठ 7.30 बजे
7 सितम्बर नोएडा बनाम कानपुर 3.30 बजे
7 सितम्बर लखनऊ बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
8 सितम्बर मेरठ बनाम कानपुर 3.30 बजे
8 सितम्बर नोएडा बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
9 सितम्बर मेरठ बनाम काशी 3.30 बजे
9 सितम्बर लखनऊ बनाम कानपुर 7.30 बजे
10 सितम्बर नोएडा बनाम लखनऊ 3.30 बजे
10 सितम्बर मेरठ बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
11 सितम्बर कानपुर बनाम काशी 3.30 बजे
11 सितम्बर मेरठ बनाम नोएडा 7.30 बजे
12 सितम्बर लखनऊ बनाम काशी 3.30 बजे
12 सितम्बर कानपुर बनाम गोरखपुर 7.30 बजे
13 सितम्बर गोरखपुर बनाम काशी 3.30 बजे
13 सितम्बर मेरठ बनाम लखनऊ 7.30 बजे
14 सितम्बर काशी बनाम नोएडा 7.30 बजे
15 सितम्बर सेमीफाइनल-1 3.30 बजे
15 सितम्बर सेमीफाइनल-1 7.30 बजे
16 सितम्बर फाइनल 7.30 बजे
