बरेली: देवमूर्ति की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई टली, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कालेज निर्माण कार्यों में गबन मामले में आरोपी प्रबंध समिति सचिव देवमूर्ति की अग्रिम जमानत अर्जी पर सोमवार को कचहरी में नो वर्क रहने के कारण सुनवाई टल गयी। जिला जज की अदालत ने सुनवाई को अब 6 सितंबर की तिथि नियत की है।

बरेली कालेज के कर्मचारियों की शिकायत पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश ने मामले की जांच की थी। वर्ष 2018 में अज्ञात के विरुद्ध थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बाद में जांच क्राइम ब्रांच चली गयी थी। मामले में उपाध्यक्ष काजी अलीमुद्दीन जेल भी भेजे गए थे।

देवमूर्ति हाईकोर्ट से चार्जशीट दाखिल होने तक अग्रिम जमानत पर थे। बीते दिनों विवेचना पूरी कर पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। जिसमें जमानत करानी थी। देवमूर्ति ने सेशन कोर्ट से ट्रायल पूरा होने तक अग्रिम जमानत देने की याचना की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रक्षाबंधन पर बहनों को करना है खुश?, करें ये काम...हमेशा रखेंगी आपको याद

संबंधित समाचार