अयोध्या: राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हुई रेस व खो-खो प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। उदया पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंगलवार को खेल व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसिपल जीवेन्द्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल निधी सिन्हा द्वारा प्रतिभागियों के परिचय प्राप्त करने के साथ हुआ। इस दौरान बच्चों को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में विस्तार से बताया गया। 
      
विद्यालय में बालक तथा बालिका वर्ग 50 मीटर रेस, खो-खो प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।  बच्चों ने आयोजित हुआ। 50 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में सेजल प्रथम, चेतना द्वितीय तथा माही सिंह तीसरे स्थान पर वहीं बालक वर्ग में कृश गुप्ता प्रथम, अभिशेक वर्मा द्वितीय तथा प्रशांत मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।  

जूनियर वर्ग के बालिका वर्ग में यशी सिंह प्रथम, रितिका द्वितीय तथा भूमिका तीसरे स्थान पर और बालक वर्ग में आदर्श पांडेय प्रथम, अर्श दूसरे स्थान पर तथा विजय तीसरे स्थान पर रहे।  जबकि खो-खो प्रतियोगिता में टीम ए ने टीम बी को 9-11 से पराजित किया। इस अवसर पर कल्चरल इंचार्ज मीता श्रीवास्तव, स्पोर्टस विभाग के उपेंद्र शर्मा, ऋषि कपूर, विनीत, एकता, संदीप, संजना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP News : मायावती ने इमरान मसूद को BSP से किया निष्कासित

संबंधित समाचार