हल्द्वानी: सालों बीत गए लेकिन नहीं सुधरी रोडवेज से रेलवे स्टेशन सड़क की सूरत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोडवेज से रेलवे स्टेशन तक की सड़क में हुए दर्जनों गड्ढे

प्रतिदिन हजारों की संख्या में इसी सड़कों गुजरते यात्री 

हल्द्वानी, अमृत विचार। वर्षों बीत गए लेकिन रेलवे स्टेशन व रोडवेज सड़क ही हालत नहीं सुधर पाई है, यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का पहुंचना होता हैं। लेकिन इसके बाद भी खस्ताहाल सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। 

व्यस्त मार्गों में शामिल रोडवेज से केमू स्टेशन होते हुए रेलवे स्टेशन तक की करीब 400 मीटर की सड़क पर दर्जनों से अधिक की संख्या में गड्ढें हो चुके हैं। नियमित तौर पर इन सड़कों से लोगों का आना जाना होता है, लेकिन इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

वहीं बारिश के समय सड़क में हुए गड्ढे में पानी भरे होने से गड्ढों का पता नहीं चलता जिसके चलते वाहन चालक गड्ढों की चपेट में आने से घायल हो जाते है। इधर करीब वर्ष 2008 में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनी रोडवेज से लेकर रेलवे स्टेशन की लगभग 400 मीटर सड़क की मरम्मत कराई गई थी।

लेकिन सालों बीत गए अब तक दूबारा सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है। इधर नगर निगम के ऐई नवल नौटियाल ने बताया कि पूर्व में लोनिवि ने सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन इसकी देख-रेख की जिम्मेदारी निगम के पास है, राज्य योजना के तहत सड़क के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। लोनिवि ने इसके लिए करीब पौने तीन करोड़ रुयपे का प्रस्ताव भी तैयार किया हुआ है, जल्द ही डीपीआर शासन के पास धन आवंटन के लिए भेजी जाएगी। 

तिकोनिया से लेकर बस स्टैंड की सड़क हुई खस्ताहाल 

तिकोनिया चौराहा से लेकर रोडवेज बस स्टैड तक की सड़क वर्तमान में गड्ढे ही गड्ढे हो गए गए है। जगह-जगह से सड़कों में करीब 2 से 3 फीट तक के गड्ढे हो चुके है, जिससे कोई भी अनहोनी का आशंका बनी हुई है।   



लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के चलते सड़क जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए है। जिसके चलते यहां से निकलने वाले वाहन आए दिन गड्ढों की चपेट में आते रहते है। -ललित मोहन परगई, दुकानदार 

यह भी पढ़ें: Free Bus Ride: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी बहनें
 

संबंधित समाचार