अयोध्या रेलवे स्टेशन पर बनेगा जीआरपी थाना, बढ़ाए जाएंगे सुरक्षा मानक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एडीजी रेलवे ने किया अयोध्या रेलवे स्टेशन का निरीक्षण 

अयोध्या, अमृत विचार। राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अलावा अयोध्या के प्रमुख पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने व रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर कवायद तेज कर दी गई हैं। मंगलवार को जनपद पहुंचे लखनऊ मंडल रेलवे के एडीजी जय नारायण सिंह ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के मानकों को परखा। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा के मानकों की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने बनाए जाने के संकेत दिए हैं। 
     
एडीजी रेलवे जय नारायण सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे में श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने वाली है। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस के बीच समन्वय बनाकर सुरक्षा योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मदुरई जैसी घटना ना हो इसके लिए स्टेशन पर गाड़ियों में लगातार चेकिंग की जाए साथ ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। अयोध्या के रेलवे स्टेशन की वृृहद विस्तार योजना है, आने वाले समय में प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन पर एक जीआरपी का थाना बनाए जाने की योजना है, साथ ही पुलिस कर्मियों की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। आगामी 6 वर्ष, 1 साल और 3 साल के लिए  यहां के संवेदनशीलता को देखते हुए व्यवस्थाएं की जानी है। उसका आकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : तिरंगा राखी से छात्राओं ने दिया राष्ट्र चेतना का सन्देश

संबंधित समाचार