पुणे में इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र में पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर में बुधवार सुबह इलेक्ट्रिक हार्डवेयर की एक दुकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी। दमकल अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पिंपरी चिंचवड के चिखली क्षेत्र के पूर्णानगर में पूजा हाइट्स इमारत में स्थित दुकान में सुबह पांच बजकर 25 मिनट पर हुई। पिंपरी चिंचवड नगर निगम के एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं जो इमारत के भूतल में स्थित हार्डवेयर की दुकान में सोए हुए थे।’’ 

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान चिमनाराम चौधरी (48), नम्रता चिमनाराम चौधरी (40), भावेश चौधरी (15) और सचिन चौधरी (13) के रूप में हुई है। 

ये भी पढे़ं- चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है, प्रधानमंत्री को इस पर कुछ बोलना चाहिए: राहुल गांधी

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता