धूपगुड़ी उपचुनाव के लिए सीएपीएफ की 15 और भेजी जाएंगी कंपनियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 15 और कंपनियां भेजेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। 

इसमें बताया गया कि ये सुरक्षाकर्मी शनिवार तक पहुंच जाएंगे। पश्चिम बंगाल सरकार को बुधवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत निर्वाचन आयोग की सलाह पर यह निर्णय लिया है। धूपगुड़ी उपचुनाव के लिए सीएपीएफ की कुल 30 कंपनियां तैनात की जाएंगी। इसने राज्य सरकार से तैनाती में संबंधित विभागों के साथ सहयोग करने को भी कहा। भाजपा विधायक बिष्णु पद रे की 25 जुलाई को मृत्यु के बाद उपचुनाव आवश्यक हो गया था। उपचुनाव पांच सितंबर को होगा और मतगणना आठ सितंबर को होनी है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज, इस कार्यक्रम में होंगी शामिल

संबंधित समाचार