हरदोई : माता उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, बच्चों ने दिखाया हुनर
हरदोई, अमृत विचार। माता उन्मुखीकरण कार्यशाला के दौरान जहां माताओं को उनकी देखभाल के साथ-साथ बच्चों की औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने में उनकी भूमिका से अवगत कराया गया। बावन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में हुई इस कार्यशाला में माताओं ने भी अपना सुझाव दिया,जिस पर चर्चा की गई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तरन्नुम खातून ने माता उन्मुखीकरण कार्यशाला में बताया कि बच्चों की शिक्षा में उनकी माताओं की अहम भूमिका होती है। जिस तरह बच्चों की साफ-सफाई का ध्यान रखती है,उनकी देखभाल करती है,उसी तरह उन्हें औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करने में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। इस दौरान बच्चों ने गीत,पहाड़ा, पुस्तक वाचन,गिनती और चित्रकारी में अपना हुनर दिखाया। इस दौरान सहायक अध्यापिका रेहाना नसरीन, अर्षिता सैनी, रुचि पुरी, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और रसोइयां आदि मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें -बहराइच : ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल
