देहरादून: 10 साल बाद अगस्त में कम बारिश की क्या है वजह? जानिए क्या कहते हैं वैज्ञानिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में इस बार 10 साल बाद अगस्त महीने में सबसे काम बारिश रिकार्ड की गई है। पूरे महीने प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से आठ फीसदी कम रहा। मौसम विभाग केंद्र के एक्सपर्ट्स के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में स्ट्रोंग सिस्टम ना बनाना ही कम बारिश की वजह है।  

उत्तराखंड में मॉनसून की शुरुआत करीब एक हफ्ता देरी से हुई थी। लेकिन, काफी देर तक मॉनसून का असर रहा। जहां कुछ जिलों में इतनी बारिश हुई कि पुराने रिकार्ड टूट गए। वहीं, कुछ जिलों में बारिश का मामला सामान्य से कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी कम होने के साथ बारिश ज्यादा हुई है। इस साल अगस्त में 353.9 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से आठ फीसदी कम है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अगस्त में बारिश कम होने का कारण अलनीनो का सक्रिय होना भी बताया जा रहा है। जब-जब अलनीनो सक्रिय होता है, तब-तब भारत में मानसून कमजोर पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा: क्वारब पुल पर आया भारी मलबा, अल्मोड़ा नैनीताल नेशनल हाइवे हुआ बंद 

 

संबंधित समाचार