रुद्रपुर: Scorpio सवार दबंगों ने बाइक सवार को उठाने का किया प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा चौकी इलाके में रहने वाले एक युवक नेस्कार्पियो सवार दबंगों पर जबरन अपहरण करने और परिवार के साथ अभद्रता व मारपीट करनेका आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। जानकारी के अनुसार रंपुरा वार्ड-23 निवासी प्रमोद कुमारने बताया कि 31 अगस्त की रात साढ़े 9 बजे के करीब वह बाइक पर पत्नी और बच्चों को बैठाकरप्रीत विहार कॉलोनी जा रहा था।

केदरानी चौराहे पर झगड़ा चल रहा था। काफी देर इंतजारकरने के बाद जब उसने बाइक को निकालने का प्रयास किया तो वहां खड़े कुछ दबंगों ने साइडनहीं दी और विरोध करने पर पांच से छह युवकों ने बाइक से उतारकर हाथापाई शुरू कर दी।जब परिवार ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता व हाथापाई की गई।

आरोप था कि इस दौरान दबंगों ने उसे जबरन तमंचे सटाकर अपनीस्कॉर्पियो गाड़ी में डालने का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर दबंग उसे फेंक कर फरारहो गए। पीड़ित का आरोप था कि हमलावरों में से एक युवक पर हत्या के प्रयास का मामलापंजीकृत है और वर्तमान में वह जमानत पर रिहा चल रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस कोतहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव