हापुड़ घटना को लेकर वकीलों का प्रदर्शन, मांगे पूरी नहीं हुई तो सीएम आवास का करेंगे घेराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बार काउंसिल ने सीएम योगी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

लखनऊ, अमृत विचार। हापुड़ में वकीलों पर हुई पुलिस के लाठी चार्ज के विरोध में राजधानी लखनऊ में हाईकोर्ट के सैकड़ों वकील स्वास्थ्य भवन चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। वकीलों ने हापुड़ में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग उठाई। बता दें कि हापुड़ प्रकरण को लेकर यूपी सरकार ने मंडलायुक्त मेरठ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है। लेकिन वकीलों की मांग है कि इस एसआईटी में बार काउंसिल और न्यायिक सदस्य भी शामिल किए जाएं।

स्वास्थ्य भवन चौराहे पर बैठे अधिवक्ताओं का कहना है कि एसआईटी में सिर्फ पुलिस और प्रशासन के लोग हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती। इसीलिए बार काउंसिल ने सीएम योगी को पत्र लिखकर नई एसआईटी गठन करने की मांग उठाई है। इस जांच टीम में पुलिस , प्रशासन के साथ बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और हाई कोर्ट के रिटायर न्यायाधीश भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है तो 4 सितंबर को भारी संख्या में वकील मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। साथ ही उन्होंने वकीलों पर हुए मुकदमों को वापस लेने की भी मांग उठाई है।

अधिवक्ताओं का कहना कि आए दिन वकीलों के ऊपर हमला हो रहा है। किसी भी जगह अधिवक्ता सुरक्षित नहीं है। ऐसे में यूपी सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करे। वहीं अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने डीसीपी पश्चिम राहुल राज के माध्यम से सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

26 (89)
 
ये भी पढ़ें -कौशल किशोर के घर में हत्या : परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार