रामपुर: मकान का लेंटर खोलते समय मजदूर सीढ़ी से गिरा, मौत
रामपुर, अमृत विचार। नवनिर्मित मकान का लेंटर खोलते समय मजदूर सीढ़ी से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के ग्राम लोकी वाली मंडैया में महेश यादव के मकान का कुछ दिनों पहले लेंटर पड़ा था। शुक्रवार को सुबह 9 बजे मजदूर इरशाद (35) निवासी ग्राम सिकरौल अचानक सीढ़ी से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चोट लगने पर घायल को उपचार करने काम कर रहे मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत से महेश की पत्नी और मां का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : ढकिया में टैंट कारोबारी की करंट से मौत, तार ठीक कर रहा था कारोबारी
