अयोध्या: बार काउन्सिल के आह्वान पर हड़ताल पर रहे अधिवक्ता, सीएम को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्रदेश के हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिसिया लाठीचार्ज के विरोध में उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के आह्वान पर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गुरुवार को कार्य से विरत रहे और मुख्यमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।  
 
फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि अधिवक्ताओं के ऊपर निरंतर अत्याचार हो रहा  है और पुलिस की बर्बरता व निरंकुशता बढ़ती जा रही है। हापुड़ में वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया और गाजियाबाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  जिससे अधिवक्ता आक्रोशित और आंदोलित हैं। 

एसोसिएशन की ओर से मांग की गई है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाय, एसआईटी की जाँच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में तथा बार कौसित उ.प्र. के चेयरमैन एवं एक सदस्य को शामिल कर कराई जाय। 

हापुड़ के घायल वकीलों को कम से कम 50 लाख का मुआवजा मिले व दोषियों को यथाशीघ्र दण्डित किया जाय। पुलिस व प्रशासन के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया जाय और गाजियाबाद के अधिवक्ता हत्याकांड दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व मामले का फास्टट्रैक कोर्ट में विचारण तथा पीड़ित परिवार को एक करोड का मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ सुरक्षा प्रदान की जाय।

एसोसिएशन के महामंत्री एसएन सिंह ने बताया कि हड़ताल के साथ सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की गई है। इस अवसर पर संजीव दुबे, सोमनाथ तिवारी, दिनेश सिंह, प्रमोद शंकर पांडेय, हिमांशु वर्मा, प्रेम मोहन मालवीय, परमेन्द्र मिश्रा, कप्तान सिंह समेत बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -हरदोई : तेज रफ्तार आल्टो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता