कालाढूंगी: Wagon R और Santro की भिडंत में पांच घायल
कालाढूंगी, अमृत विचार। चकलुवा बाजार के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये। घायलों को राहगीरों द्वारा निजी वाहनों से हल्द्वानी भेजा गया। इस दौरान सडके के दोनों ओर दो किलोमीटर का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड करा कर जाम खुलवाया।
शुक्रवार शाम को हल्द्वानी से यूपी नंबर की सैन्ट़ों व कालाढूंगी से आ रही पंजाब नंबर की वैगनआर कार की चकलुव बाजार के पास तीव्र मोड पर आमने-सामने की जोरदार भीडत हो गयी। जिसमें कारों में सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गये। जिन्हें राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहनों से हल्द्वानी ले गये।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों कारो के अगले हिस्से के परखच्चे उड गये।इस दौरान सडक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत व एसआई गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे। जाम लगने से पुलिस फोर्स को भी घटनास्थल पहुंचने देर लग गयी। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोड से हटाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष रावत ने बताया कि घायलों की कोई जानकारी नही है व वाहनों को साइड लगा दिया गया है।
