अलीगढ़, शाहजहांपुर और बरेली के पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग 4 और 5 सितंबर को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रशिक्षण वर्ग संपन्न कराने को लेकर भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई

बरेली, अमृत विचार। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए पार्षदों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिलाने की रूपरेखा तैयार की है। 4 और 5 सितंबर को बरेली, शाहजहांपुर और अलीगढ़ के पार्षदों के लिए प्रशिक्षण वर्ग होगा। शुक्रवार को इस संबंध में भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें पार्षद प्रशिक्षण वर्ग व्यवस्था के लिए भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य रवि रस्तोगी को नियंत्रक, रजनीश पांडे को सह नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ वर्ग व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी विष्णु शर्मा को दी गई है। 

वर्ग व्यवस्था समिति की बैठक में नियंत्रक रवि रस्तोगी ने व्यवस्था की जानकारी के साथ मार्गदर्शन सभी को दिया। सभी से कहा कि अपनी-अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, नीलम जेठा, अधीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, डॉ. तृप्ति गुप्ता, प्रत्तेश पांडे, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, अजय प्रताप सिंह, योगेंद्र शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य, राजीव गुप्ता, जीपीएस पाल, शीतल गुलाटी, अमन सक्सेना, योगेश कुमार, राजकिशोर कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: बढ़ रहे पेट की बीमारियों के मरीज, एक सप्ताह में 400 ने कराई अल्ट्रासाउंड जांच

संबंधित समाचार