पीलीभीत: फसल की रखवाली करने गए किसान का पानी भरे गड्ढे में मिला शव..जानिए  पूरा मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान का शव दूसरे दिन पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। शव मिलने का शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।

डूबने से मौत की आशंका जताई  गई। हालांकि परिजन ने मौत की वजह जानने की मांग की।इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम बिठौराकलां के निवासी रामपाल (35) पुत्र कल्यान खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

उनका गांव के बाहर की तरफ खेत हैं। उसी पर एक झोपड़ी बना रखी है। जिसमें अक्सर वह रात को सो जाया करते थे।  गुरुवार दोपहर को रामपाल खेत पर फसल की आवारा पशुओं से रखवाली करने की बात कहकर घर से गए थे।

इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं आए। इस पर परिवार वाले यह सोंच निश्चिंत हो गए कि शायद वह खेत पर ही रुक गए होंगे। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे। इस बीच खेत से करीब 300 मीटर आगे की तरफ पड़ोस के गांव जमुनिया में पानी भरे गड्डे में रामपाल का शव मिला। शव देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी पहुंच गए।  

इसके बाद पुलिस को सूचना पुलिस को दी गई। गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी भरे गड्डे से बाहर निकालकर जानकारी की। परिजन ने किसी तरह का आरोप तो नहीं लगाया लेकिन मौत की वजह जानना चाही।इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: बिलहरा के बाद मकरंदपुर में हुई दो किशोरियों की बुखार से मौत..ये कैसे इंतजाम..

संबंधित समाचार