राजनाथ ने एयरो इंडिया शो की वेबसाइट लांच की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी फरवरी में बेंगलुरु में होने वाले एयरो इंडिया शो की वेबसाइट शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये लांच की। एशिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित एयरो इंडिया शो का 13 वां संस्करण 3 से 7 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। वेबसाइट लांच करने के साथ …

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगामी फरवरी में बेंगलुरु में होने वाले एयरो इंडिया शो की वेबसाइट शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये लांच की। एशिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित एयरो इंडिया शो का 13 वां संस्करण 3 से 7 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

वेबसाइट लांच करने के साथ ही एयरो शो के लिए जगह की बुकिंग शुरू हो गई है। वेबसाइट पर प्रदर्शनी और रक्षा मंत्रालय की नीतियों के बारे में व्यापक जानकारी उपलब्ध है। प्रदर्शनी में अपने उत्पाद पेश करने वाली कंपनी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन स्टाल बुक कर सकेंगी। वेबसाइट पर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा की गई है और 31 अक्टूबर तक बुकिंग करने वालों को बुकिंग राशि में छूट दी जाएगी।

इसके अलावा प्रदर्शनी में आने वाले लोग भी ऑनलाइन ही टिकट खरीद सकते हैं। मीडिया कर्मी भी इसी वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश और जानकारी भी इस पर दी गई है।

सिंह ने अपनी हाल की मास्को यात्रा के दौरान कई देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी और उन्हें एयरो शो में आने का निमंत्रण दिया था। वेबसाइट लांच करने के समय रक्षा उत्पादन सचिव राजकुमार और मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

संबंधित समाचार