Kedarnath Yatra 2023: यात्रा फिर से हुई सुचारु, सोनप्रयाग से 2726 यात्रियों ने प्रस्थान किया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रप्रयाग, अमृत विचार। केदारनाथ यात्रा को फिर से सुचारु किया गया है। खराब मौसम के चलते यात्रा को धीमा किया गया था लेकिन शनिवार सुबह ही सोनप्रयाग से 2726 यात्रियों ने बाबा केदार के धाम के लिए प्रस्थान किया। मौसम के हर घड़ी बदलते रुख के चलते सरकार ने तीर्थयात्रियों से अपडेट रहने की अपील की है। 

बहुत दिनों मौसम खुला तो यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। इसी के साथ श्रद्धालु एक बार धाम पहुंचने लगे। हालांकि मौसम एक बार फिर करवट लेगा। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

 

संबंधित समाचार