बस्ती: लापरवाह लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के हर्रैया तहसील में तैनात एक लेखपाल को उपजिलाधिकारी द्वारा शनिवार को कार्य मे लापरवाही करने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लेखपाल रवि राज चौधरी अपने कार्य में लापरवाही करते थे और कार्य क्षेत्र से गायब रहते थे उनका फोन भी कभी नहीं उठता था जिसको लेकर आम-जनमानस को काफी परेशानी होती थी। इनकी कार्यप्रणाली को लेकर हमेशा शिकायत मिलता रहता था, इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करके हर्रैया स्थित भूलेख कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें -अब राष्ट्र प्रेम के छलावे में नहीं आने वाला ब्राह्मण मतदाता : नकुल दुबे

संबंधित समाचार