Kanpur News: गैजेटिंग ऑफिसर का पेपर लीक, छात्र-छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने आश्वासन देकर कराया शांत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गैजेटिंग ऑफिसर का पेपर लीक होने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर किया हंगामा।

कानपुर में गैजेटिंग ऑफिसर का पेपर लीक होने पर छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने दोबारा परीक्षा का आश्वासन देकर शांत कराया।

कानपुर, अमृत विचार। सचेंडी के चकरपुर मंडी स्थित रामचरण आरडी कन्या महाविद्यालय में रविवार को सीडीपीएमडी ग्रुप लेवल ए गैजेटिंग ऑफिसर की परीक्षा होनी थी। जहां परीक्षा देने पहुंचे छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन पर लीक कराने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इसमें विद्यालय प्रशासन ने बच्चों को भविष्य खराब कर देने की धमकी देकर पुलिस बुला ली।

मौके पर पहुंची पुलिस भी विद्यालय प्रबंधन के पक्ष में बोलने लगी। इस पर उग्र होकर छात्र-छात्राएं हंगामा करने लगे। छात्र-छात्राओं का हंगामा देख पुलिस बैक फुट पर आई और दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।

संबंधित समाचार