Fatehpur News: रूपयों के लेनदेन में चली लाठियां, महिला की मौत, दो घायल, चार पर FIR, जानें- पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में रूपयों के लेन- देन में चली लाठियां।

फतेहपुर में रूपयों के लेन- देन में लाठियां चलने से महिला की मौत हो गई। जबकि घटना में दो लोग घायल हो गए।

फतेहपुर, अमृत विचार। दो भाइयों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर करीब एक माह से तनाव व विवाद बना रहता था। जिसे लेकर शनिवार को दो पक्षों में जमकर लाठियां चल गईं। मारपीट के दौरान एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें महिला की कानपुर में इलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 

थाना क्षेत्र के नट का डेरा मजरे दिहुली गांव निवासी उस्मान और उसके भाई अब्बास उर्फ आजाद के बीच करीब एक माह से रूपयो के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आयदिन दोनों भाइयों में विवाद होता रहता था। शनिवार की शाम उस्मान अपनी पत्नी अंजुम व एक बेटी और सास के साथ अंबापुर कस्बे में इलाज कराने गया था। वापस लौटते समय दिहुली मोड़ के पास विक्रम में सवार भाई अब्बास उर्फ आजाद ने दस साथियो के साथ लाठी डंडों से लैस उस्मान नट पर हमला कर दिया।

दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। जहां पर उस्मान की पत्नी अंजुम की हालत गंभीर देख डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात अंजुम की सांसें थम गईं। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सीओ थरियांव प्रगति यादव ने बताया कि अब्बास उर्फ आजाद, दामाद नूर आलम व समधी नियामत अली, इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उस्मान का दामाद व समधी मारपीट में शामिल

उस्मान की बड़ी बेटी बीबी की शादी नूर आलम पुत्र नियामत अली निवासी पीरनपुर कोतवाली के साथ लॉकडाउन के समय की थी। शादी के बाद से ही नूर आलम अपनी पत्नी को नहीं ले जा रहा था। जिस पर उस्मान ने अपने दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया था। जिसको लेकर दामाद बड़े भाई अब्बास उर्फ़ आजाद के साथ मिलकर कई बार गांव में आकर मारपीट कर चुका था और शनिवार को भी अब्बास उर्फ़ आजाद ने उन्हें बुलाकर मारपीट करवाई। 

तीन साल पहले तीन लाख किया था खर्च

उस्मान और अब्बास दोनों सगे भाई हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व आजाद उर्फ अब्बास का एक्सीडेंट हो गया था जिसमें छोटे भाई उस्मान ने इलाज के लिए तीन लाख रुपए दिए थे। जिन पैसों की वापसी मांग के लिए वह बराबर दबाव बनाता था और पैसा ना देने के लिए अब्बास आयदिन विवाद किया करता था और शनिवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि प्लानिंग के तहत अब्बास ने उस्मान के दामाद और ससुर को बुलाया था और घेर कर मारपीट की गई।

 

संबंधित समाचार