Kanpur: CSA में सम्मानित होंगे प्रदेश के कई किसान, शिक्षक दिवस पर चंद्रशेखर कृषक समिति का मनाया जाएगा स्थापना दिवस
कानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी में प्रदेश के कई किसान सम्मानित होंगे।
कानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी में प्रदेश के कई किसान सम्मानित होंगे। शिक्षक दिवस पर चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
कानपुर, अमृत विचार। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में शिक्षक दिवस पर चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर के प्रगतिशील और कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। कुछ किसानों की अपनाई गई तकनीक पर शोध किया जा सकता है।
समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कृषक समिति की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। समिति का उद्देश्य है कि किसानों को विश्वविद्यालय व अन्य कृषि संस्थानों की ओर से विकसित कृषि तकनीक से ओत-प्रोत किया जाए। इसी परिपेक्ष में प्रत्येक माह की पांच तारीख को कृषक समिति बैठक होती है। इसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिए जाते हैं।
किसानों की खेती संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जाता है। स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय के कुलपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। सभी जनपदों के प्रगतिशील कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों द्वारा दलहन, तिलहन एवं खाद्यान्न फसलों पर किसान वैज्ञानिक परिचर्चा होगी।
