देहरादून: चकराता से निकला सेब से भरा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सोमवार को कोरवा बैंड के पास बड़ा हादसा हो गया। चकराता से सेब लेकर आ रहा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक के साथ-साथ तीन लोग सवार थे। चालक का नाम दिनेश (27) पुत्र जगरू दास और वह सकनी निवासी थे। उनके साथी का नाम सुनील (32) पुत्र सेवाराम और वह पुरानी कालसी निवासी थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को रेस्क्यू किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया पहुंचाया। चिकित्सकों ने चालक दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल होने के कारण सुनील को हायर  सेंटर रेफर कर दिया गया। 

 

संबंधित समाचार