नैनीताल: झील में मिला रानीखेत के युवक का शव
नैनीताल, अमृत विचार। बीती 2 सितंबर को नैनी झील में मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया बीती 2 सितंबर को ठंडी सड़क फांसी गधेरा क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त रानीखेत अल्मोड़ा निवासी दीपक बिष्ट के रूप में हुई है।
वह रक्षाबंधन से पूर्व से घर से लापता था। दीपक के परिजनों ने बताया की दीपक अक्सर काम की तलाश में आसपास के शहरों में चला जाता था। जो रक्षाबंधन से कुछ दिन पूर्व काम की तलाश में घर से निकला था जिसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हुआ।
